Advertisement

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरा – Gurur Brahma Gurur Vishnu Lyrics


Gurur Brahma Gurur Vishnu Lyrics – गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु श्लोक स्कन्द पुराण के गुरुगीता के गुरु-स्त्रोतम से लिया गया है। गुरुगीता में गुरु की महिमा का गुणगान है और गुरु को समर्पित ये अध्याय है। इस श्लोक में गुरु के महत्व को बतलाया गया है और गुरु को परमात्मा के तुल्य बताया गया है। प्रस्तुत है गुरुर ब्रह्मा श्लोक हिंदी और अंग्रेजी अर्थ सहित –

Gurur Brahma Gurur Vishnu Lyrics in Sanskrit

Gurur Brahma Gurur Vishnu Lyrics
गुरुर ब्रह्मा श्लोक

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु
गुरुर्देवो महेश्वरा
गुरुर्साक्षात परब्रह्म
तस्मै श्री गुरवे नमः

Lyrics of Gurur Brahma Gurur Vishnu in English

Gurur Brahma Gurur Vishnu
Gurur Devo Maheshwaraha
Guru Saakshaat Para Brahma
Tasmai Sri Gurave Namaha

गुरु ब्रह्म मंत्र का अर्थ | Meaning of Guru Brahma Mantra in Hindi

अर्थ – गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है, गुरु ही महेश्वर (शंकर) है; गुरु ही साक्षात् परब्रह्म (परमगुरु) है; उन सद्गुरु को प्रणाम।

भावार्थ – गुरु ब्रह्मा के सामान हैं, जो सृष्टि के जनक हैं, गुरु भगवान विष्णु के सामान हैं, जिन्हें आयोजक कहा जाता है, गुरु महेश्वर यानि शिव के सामान हैं, गुरु साक्षात परब्रह्म अर्थात सर्वोच्च देवता के सामान हैं – हम उस गुरु को नमन करते हैं।

Meaning of Gurur Brahma Sloka in English

Guru is the Creator (Brahma), Guru is the Preserver(Vishnu), and GuruDeva is the Destroyer (Maheshwara). Guru is the absolute (singular) Lord himself, Salutations to that Sri Guru.

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु मंत्र का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है और इस पर्व पर अपने गुरु के प्रति आस्था को प्रगट की जाती है तथा विधिवत रूप से गुरु पूजन किया जाता है। गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु मंत्र पाठ से सब गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। इस पर्व को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन को चारों वेदों के रचयिता और महाभारत जैसे महाकाव्य की रचना करने वाले वेद व्यास का जन्म हुआ था। यह पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है और इस मंत्र पाठ से हम अपने गुरुओं का बंदन करते हैं।


Also Read:

Please share if you found it useful

Leave a Comment